मनोरंजन

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई

कुरहना, चंदौली: प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में आज कक्षा XII (सत्र 2025–26) के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य, गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह उल्लास, संगीत, नृत्य, खेलों और यादगार पलों से भरपूर रहा। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा XI के विद्यार्थियों द्वारा अत्यंत अनुशासन, उत्साह एवं रचनात्मकता के साथ किया गया, जिसकी सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने सराहना की।समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां, मधुर संगीत और मनोरंजक खेलों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास मंच पर स्पष्ट रूप से झलका। कार्यक्रम में कक्षा XII के विद्यार्थियों को उपहार एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह का मुख्य आकर्षण मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल का चयन रहा, जिसमें गौरव को मिस्टर फेयरवेल तथा अनुराधा को मिस फेयरवेल घोषित किया गया। दोनों विद्यार्थियों ने अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास एवं व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार द्विवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन, परिश्रम, नैतिक मूल्यों एवं आत्मविश्वास का होना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे भविष्य की चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करें और विद्यालय का नाम सदैव गौरवान्वित करें।

विद्यालय के निदेशक दिवाकर यादव ने कक्षा XII के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके जीवन में सफलता, सुख एवं प्रगति की कामना की।समारोह में अध्यक्ष सूर्यभान यादव द्वारा विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।

समापन अवसर पर भावुक क्षण देखने को मिले, जब विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन की स्मृतियों को साझा किया। यह विदाई समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन के एक महत्वपूर्ण अध्याय का सुंदर समापन और नए सफर की प्रेरणादायक शुरुआत साबित हुआ।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button