राजनीति

बिहार विधानसभा परिसर के पुस्तकालय भवन में Quoto Vidya Mandir के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

बक्सर,पटना: बिहार विधानसभा परिसर के पुस्तकालय भवन में आज Quoto Vidya Mandir के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण उत्साह और सीख से भरा एक प्रेरणादायक अनुभव बन गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने न केवल पुस्तकालय की कार्यप्रणाली को समझा, बल्कि लोकतंत्र की मजबूत नींव और संसदीय परंपराओं की गरिमा को भी करीब से जाना। ज्ञान के इस वातावरण ने बच्चों के मन में नए सपने और भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच का संचार किया।

इस अवसर पर बक्सर से विधायक आनन्द मिश्र ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने की शक्ति है। उन्होंने अनुशासन, निरंतर मेहनत और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण को सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बताते हुए छात्रों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के राष्ट्रनिर्माता हैं, जिनके प्रयासों से भारत एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनेगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और जीवन में आगे बढ़ने की नई ऊर्जा देने वाला अनुभव बताया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button