स्प्रिंग स्काई निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 164 की हुई जांच

चंदौली,यूपी: एपेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट के सौजन्य से नगर के होटल स्प्रिंग स्काई के प्रांगण में स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का आयोजन हुआ जिसका उदघाटन प्रमुख समाजसेवी भाजपा नेता विष्णुकांत अग्रवाल ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीमा प्रदेश प्रवक्ता डॉ ओ पी सिंह थे, हेल्थ कैम्प में 164 लोगो की जांच की गई जांच उपरांत उचित परामर्श एवम दवा दिया गया शिविर में डॉ पुनीत कुमार ( यूरोलोजिस्ट)ने कई प्रोस्टेट के मरोजो को देखा।

डॉ पुनीत ने कहा कि प्रोस्टेट (बढ़े हुए प्रोस्टेट या BPH) से बचने के लिए स्वस्थ आहार (टमाटर, ब्रोकली), नियमित व्यायाम (30 मिनट वॉक, कीगल एक्सरसाइज), पर्याप्त पानी, और धूम्रपान/शराब से परहेज बहुत जरूरी है। 50 वर्ष की आयु के बाद नियमित PSA टेस्ट और चेकअप करवाएं।कैम्प में फैटी लिवर के कई मरीज आये जिन्हें देखने के उपरांत डॉ परिहार (गैस्ट्रो)ने कहा कि फैटी लीवर के लिए सुबह गुनगुना पानी, नींबू पानी, ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी (बिना चीनी) पीना सबसे अच्छा है, जो लिवर को डिटॉक्स करने और फैट कम करने में मदद करता है; साथ ही, ओट्स में स्किम्ड मिल्क या पानी मिलाकर और फल या नट्स के साथ लेना भी फायदेमंद है, जबकि चीनी-युक्त पेय पदार्थों और प्रोसेस्ड जूस से बचना चाहिए।
शिविर में प्रमुख रूप डॉ स्वरूप पटेल,डॉ अंकिता सिंह, डॉ आदित्य,डॉ आशीष,डॉ रमेश ,डॉ मुमताज, डॉ ओपी सिंह इत्यादि लोग थे। शिविर प्रबंधक अमित रंजन जी ने सबको धन्यवाद दिया



