व्यक्ति को कैद किया जा सकता है उसके विचारों को नहीं-किसान नेता मणिदेव चतुर्वेदी

डोमरी,रामनगर:वाराणसी : डोमरी में एक बड़े वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाना था। किसी विशेष कारणों से मुख्यमंत्री नहीं पहुंच पाए जिससे उद्घाटन संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया। डोमरी मे किसानों क़ी समस्या को लेकर कई दिन से किसान और प्रशांसन आमने सामने है।डोमरी के किसान अपनी मांगो को लेकर आंदोलनरत है।
उस आंदोलन क़ी अगुवाई भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता वाराणसी मंडल मणि देव चतुर्वेदी कर रहे है। कार्यक्रम के विरोध को देखते हुवे मंडल प्रवक्ता को कार्यक्रम होने तक उनके गांव धरहरा मे डिटेन किया गया है। जिसको लेकर मंडल प्रवक्ता ने कहा कि व्यक्ति को कैद किया जा सकता है पर उसके विचारधारा को नहीं।मौजूदा सरकार लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है. मुझे डिटेन करना एक उदाहरण है। स्वतंत्र भारत मे सबको अभिव्यक्ति की आजादी है।देश एक विचारधारा से नहीं चल सकता।



