अपराध

सैयदराजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई में दो तस्कर की गिरफ्तारी व 1.40 करोड़ की अवैध शराब बरामद

चन्दौली,यूपी: जनपद में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सैयदराजा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नेशनल हाईवे-19 पर घेराबंदी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.40 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दादरी (नोएडा) से एक ट्रक में अवैध शराब लादकर बिहार ले जाई जा रही है। थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्रा और स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव के नेतृत्व में टीम ने जेठमलपुर स्थित काले पीर बाबा मजार के पास चेकिंग शुरू की।

इस दौरान ट्रक संख्या RJ14JQ3205 को रोककर जब तलाशी ली गई, तो ऊपर कागज की गुल्लियां (धागा लपेटने वाली) भरी थीं। गहराई से जांच करने पर अंदर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुईं, जिन पर “For Sale in Punjab Only” अंकित था।

पुलिस ने ट्रक से विभिन्न ब्रांडों की कुल 849 पेटी (7473.36 लीटर) शराब बरामद हुई।रॉयल स्टेज की 159 पेटियां (विभिन्न साइज),इंपीरियल ब्लू की 440 पेटियां (विभिन्न साइज),ब्लू स्टार की 250 पेटियां तथा अन्य 02 मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त ट्रक।पुलिस ने मौके से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले बताया जा रहा है जिसमें हरिश्चंद्र (चालक) पुत्र ओम प्रकाश, निवासी नगला इतवारी, भोगांव, मैनपुरी।अंकित (परिचालक) पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी मिसौरा, भोगांव, मैनपुरी।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना सैयदराजा में मु0अ0सं0 77/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को 207 MV Act के तहत सीज कर दिया गया है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button