राजनीति

स्वर्णकार समाज कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न

स्वर्णकार समाज संघ के कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार की शाम जिला अध्यक्ष डॉ. ओ. पी. वर्मा के क्लीनिक पर सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत करने और आपसी संपर्क बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि सप्ताह में बुधवार और रविवार को समाज के प्रमुख लोगों की सूची बनाकर उनसे संपर्क किया जाएगा। इस क्रम में समाज के लोगों के घर जाकर चाय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, ताकि आपसी संबंध मजबूत हों और समाज के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा सके।

यह भी निर्णय लिया गया कि इस विशेष अभियान की शुरुआत आगामी बुधवार से की जाएगी। इसके लिए समाज के प्रमुख व्यक्तियों की सूची तैयार कर टोली बनाकर उनसे संपर्क किया जाएगा।बैठक के अंत में समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

बैठक में डॉ. विनय कुमार वर्मा, प्रेम वर्मा, त्रिभुवन वर्मा, के. वर्मा, मुरलीधर वर्मा, विनोद प्रकाश वर्मा, राजकुमार वर्मा , घनश्याम सेठ, विकास वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button