कांग्रेसजनों ने गैस एजेंसियों पर धूप में लंबे समय तक लाइन में खड़े लोगों को गुड़ पानी पिलाया

पीडीडीयू,चंदौली: मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा आज गैस एजेंसियों पर कड़ाके की धूप में, लंबे समय तक लाइन में खड़े लोगों को गुड़ के साथ ठंडा पानी पिलाने का कार्य किया गया, इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस जनता के हर दुख सुख में कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी, चाहे कोरोना कल का समय हो, नोटबंदी में लाइन में खड़े लोगों का संघर्ष हो, ऑक्सीजन के लिए जूझ रहे लोगों के साथ या फिर कोई संकट हो, हम कांग्रेस जन सदैव जनता के लिए संघर्ष करते रहेंगे
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दयाराम पटेल ने कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता को परेशानियों के लिए दो-चार होना पड़ रहा है उन्होंने सरकार से गैस की किल्लत और कीमत दूर करने की मांग की
इस दौरान शाहिद तौसीफ विजय गुप्ता संजय जायसवाल मुन्नी सिंह पटेल कुंदन गुप्ता रमेश पांडेय नेसार शाह साबिर राईन जितेंद्र गुप्ता फिरोज अहमद, कन्हैया मोदनवाल रमेश यादव आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे



