मुजफ्फरनगर पुलिस ने लग्जरी गाड़ी चोरी करने वाले दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर,यूपी:जनपद के थाना बुढाना की पुलिस टीम द्वारा बड़ी सफलता मिली।लग्जरी कार चोरी करने वाले दो अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लग्जरी गाडियों को चोरी कर उनके चेसिस नंबर बदलकर व कूटरचित दस्तावेज बनवाकर इन गाड़ियों को बेचकर अवैध धन अर्जित करते थे।
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की है। तीनों बरामद गाडिय़ां नई दिल्ली के अलग अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गयी है।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बुढाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में एक अन्तर्राज्यीय गिरोह सक्रिय है जो चोरी व फाइनेंस पर वाहनों को खरीदकर उनके फर्जी तरीके से इंजन व चैसिस नम्बर बदलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेचने का कार्य करता है। उन्होनें बुढाना-कांधला मार्ग से विज्ञाना मार्ग पर पडने वाले खंडहर में इन गाडियों को बेचने के लिये एकत्रित किए हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन चोर आदिल निवासी करालपुरा दनऊ तहसील व थाना कोहिमू जिला कुलगाम, कश्मीर व मनीष निवासी औरंगाबाद फजलगढ थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद हाल पता गृहम कालोनी थाना लोहिया नगर जिला मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खंडहर से तीन फॉर्च्यूनर गाड़ियां। बरामद की है। बरामद कार की जानकारी की गयी तो तीनों कारों को दिल्ली के बसंत विहार, शाहदरा व लक्ष्मीनगर थाना क्षेत्र से चोरी किया गया है।तीनों के संबंध में संबंधित थानों पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।
इस गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल है। गिरोह में शामिल कुछ आरोपी वाहन चोरी करते है, जबकि कुछ आरोपी चेसिस नम्बर मिटाकर फर्जी कागजाज तैयार करते है। आरोपियों ने कश्मीर के साथ कई राज्यों में चोरी के वाहन बेचे है। पुलिस गैंग के फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम को एसएसपी ने 15 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।



