राजनीति

रेलवे रास्ता बंद करने व फसल नुकसान पर चंदौली के सपा प्रतिनिधिमंडल ने उठाई आवाज

चंदौली,यूपी: समाजवादी पार्टी के जनपद चंदौली के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी एवं डीआरएम मुगलसराय से मुलाकात कर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने मुगलसराय विधानसभा के सिकटिया परशुरामपुर में रेलवे द्वारा बंद किए जा रहे रास्ते को लेकर आमजन की परेशानियों से अवगत कराया। साथ ही हाल ही में आगलगी की घटनाओं में जली गेहूं की फसलों से किसानों को हुए भारी नुकसान पर उचित मुआवजे की मांग की।
इस दौरान सत्यनारायण राजभर ने कहा कि “रेलवे प्रशासन को जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल रास्ता बहाल करना चाहिए और किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए।”
मुगलसराय विधानसभा समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव ने कहा कि रास्ता बंद होने से स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को आवागमन में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आग से फसल जलने के कारण किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी हमेशा आमजन और किसानों की लड़ाई लड़ती रही है, यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान ने कहा कि रास्ता बंद होना क्षेत्र के विकास में बाधा है। प्रशासन को इस पर गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए।
समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल मोनू ने भी व्यापारियों और आम लोगों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि आवागमन बाधित होने से स्थानीय व्यापार पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।इस दौरान बाबूलाल यादव,बैजनाथ मास्टर,औसाफ अहमद,रजत वर्मा,इकबाल,गोलू इत्यादि उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button