सुल्तानपुर के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जन आक्रोश महिला सम्मेलन

सुल्तानपुर,यूपी: महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु वर्तमान में उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों और आगामी योजनाओं का व्यापक विवरण प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त, महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील एवं आवश्यक विषय पर विपक्षी दलों के दोहरे चरित्र एवं उनकी नकारात्मक सोच को सघन तथ्यों के माध्यम से उद्घाटित किया।
सम्मेलन में उपस्थित मातृशक्ति की जागरूकता, उत्साह तथा सक्रिय सहभागिता इस बात का स्पष्ट परिचायक रही कि आज की नारी अपने अधिकारों के प्रति सजग और सशक्त हो चुकी है। महिला सम्मेलन के पश्चात आयोजित “विशाल रैली” में भी भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने मातृशक्ति के सम्मान एवं अधिकारों के समर्थन में विपक्षी पार्टियों के विरुद्ध पुतला दहन कर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

उक्त अवसर पर कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी जैसी राजनीतिक संस्थाओं के महिला विरोधी चरित्र तथा उनकी जन-विरोधी नीतियों के प्रति व्यापक आक्रोश व्यक्त किया गया। सुल्तानपुर की सड़कों पर इन विपक्षी ताकतों के पुतले जलाकर उनके दोहरे चरित्र के खिलाफ कड़ा विरोध प्रकट किया गया। सपा और कांग्रेस की पिछली सरकारों ने न केवल नारी शक्ति का अपमान किया, बल्कि अपराधियों को संरक्षण भी दिया, जिसे अब जागरूक जनता बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेगी। आज सुल्तानपुर की सड़कें विकास और सुरक्षा के नाम पर एकता की गवाह हैं तथा डबल इंजन की सरकार पूरी तरह बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह, जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, सुल्तानपुर के माननीय विधायक विनोद सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, माननीय एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, कोऑपरेटिव अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।



