राजनीति

युवा चेतना रोहित सिंह ने अपने टीम के साथ भीषण गर्मी में गांवों में किया पंखा वितरण

बक्सर,बिहार: सिमरी प्रखंड के गंगौली, नियाजीपुर, सहियार समेत लगभग आधा दर्जन गांवों में भीषण गर्मी के बीच युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह ने जरूरतमंद लोगों के बीच पंखा वितरण कर सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। इस दौरान हजारों लोगों के बीच पंखा बांटे गए, जिससे ग्रामीणों में खुशी, सम्मान,प्यार, अपनत्व का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान रोहित सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना ही उनके जीवन का संकल्प है। उन्होंने कहा कि बिहार को विकास और ऊंचाई पर ले जाने के लिए सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा। समाज के वंचित, शोषित और पीड़ित लोगों को समृद्ध बनाने के लिए वे लगातार सेवा कार्य करते रहेंगे। रोहित सिंह ने कहा कि उन्हें सेवा और जनकल्याण के कार्यों की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलती है।ग्रामीणों ने रोहित सिंह के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में पंखा वितरण लोगों के लिए काफी राहत देने वाला कदम है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button