प्राचीन काली माता मंदिर के प्रांगण में 13वां वार्षिक श्रृंगार, देवी-जागरण एवं विशाल भंडारा

बिशनपुरा,चंदौली: 21 मई 2026 को ग्राम परासी खुर्द स्थित प्राचीन काली माता मंदिर के प्रांगण में 13वां वार्षिक श्रृंगार, देवी-जागरण एवं विशाल भंडारा का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में देवी जागरण सेवा समिति परासी खुर्द के अध्यक्ष वंशनारायन तिवारी (बंशू बाबा) के साथ ही अखिलेश तिवारी, विकास तिवारी, पनगेश तिवारी, रमेश तिवारी एवम समस्त ग्रामवासियों ने अपना योगदान किया।

देवी जागरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओम तिवारी, सुष्मिता पाण्डेय एवं छाया मिश्रा ने भक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। संगीतमय प्रस्तुति के मुख्य कलाकार सर्व मुन्ना मिश्रा, मंगलेश तिवारी, नीरज, रोहित एवं अंकित आदि रहे।
इस अवसर पर बंशीधर तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, संतराम पाण्डेय, श्यामाकांत पाण्डेय (गुड्डू), डॉक्टर अनिल उपाध्याय,अरविंद सिंह, मुन्ना सिंह, राजकुमार तिवारी उर्फ सोनू आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर डैडीज इंटरनेशनल स्कूल बिशुनपुरा, डैडीज इंटरप्राइजेज उसरी एवं AI LTP कैलकुलेटर के प्रमुख डॉक्टर विनय प्रकाश तिवारी ने देवी जागरण सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।



