धर्म

एसएसपी ने मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली सलामी

मुजफ्फरनगर,यूपी: जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा शुक्रवार को सुबह पुलिस परेड की सलामी ली गई। उन्होंने पुलिसकर्मियों में अनुशासन एवं समन्वय बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी कराई। परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन स्थित शाखाओं का निरीक्षण व अर्दली रूम लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा 29 मई को रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड संचालन प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह द्वारा किया गया। एसएसपी द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी।

एसएसपी द्वारा परेड में उपस्थित सभी वाहनों को संचालित कराकर उनके हूटर, लाइट, अन्य उपकरणों तथा वाहनों में उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा सहायता किट आदि की स्थिति का परीक्षण किया गया। तत्पश्चात आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही हेतु अधीनस्थ अधिकारियों एवं वाहन चालक गण को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को रेस्पांस टाइम बेहतर रखने, निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से मौजूद रहने तथा सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ इत्यादि उपस्थित रही।परेड के पश्चात एसएसपी द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय, बैरकों, मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button