राजनीति

विकास राज ने विश्वामित्र पथ को चौसा रानी घाट तक बढ़ाने हेतु पथ निर्माण मंत्री से मिले

बक्सर,चौसा : पश्चिम बिहार के विकास एवं बेहतर सड़क संपर्क को लेकर चौसा के उपचेयरमैन प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विकास राज ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री से मुलाकात कर कोइलवर–बक्सर विश्वामित्र पथ का विस्तार चौसा रानी घाट तक किए जाने की मांग की।

मुलाकात के दौरान विकास राज ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि वर्तमान में बिहार सरकार द्वारा कोइलवर से बक्सर तक विश्वामित्र पथ का निर्माण कराया जा रहा है उस सड़क परियोजना को केवल बक्सर तक सीमित न रखकर बिहार की पश्चिमी सीमा स्थित चौसा रानी घाट तक विस्तारित करने का निवेदन किया।

बॉक्सर विकास राज ने कहा कि चौसा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। विश्वामित्र पथ के चौसा रानी घाट तक पहुंचने से सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा पर्यटन, कृषि, व्यापार एवं स्थानीय रोजगार को नई गति प्राप्त होगी।

उन्होंने बताया कि सड़क विस्तार से बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और क्षेत्रीय विकास को मजबूती मिलेगी। साथ ही यह परियोजना पश्चिम बिहार के लाखों लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

इस अवसर पर विकास राज ने जनहित एवं क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए विश्वामित्र पथ को बक्सर से आगे चौसा रानी घाट तक विस्तारित करने की मांग की। मंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

चौसा पंचायत क्षेत्र के लोगों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि यदि विश्वामित्र पथ का विस्तार चौसा रानी घाट तक किया जाता है तो यह पश्चिम बिहार के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button