जिले के किसानों क़ी समस्यावो को क़ृषि मंत्री से अवगत कराया भाकियू टिकैत ने

चंदौली,यूपी: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता वाराणसी मंडल मणि देव चतुर्वेदी ने इलाहबाद के मोती लाल नेहरू प्रोद्योगिकी संस्थान के मुख्य हाल मे आयोजित तीन मण्डलो क्रमशः वाराणसी, विंध्य और इलाहबाद मंडलो क़ी एक दिवसीय किसान गोष्ठी मे क़ृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को सदन मे नहर, ट्यूबेल, बंधी, सहकारी समिति, खाद, किसान फ़ार्मर रजिस्ट्री और गन्ना मिल क़ी मांगे रखी. मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि चंदौली जिला एक आकाक्षी जिला के साथ साथ धान का कटोरा भी है. यहां पर पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है क्योंकि गंगा का जल स्तर कम होने क़ी वजह से भुपौली और नारायणपुर पंप कैनाल से नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है. वही बंधियों क़ी नहरों मे पुल बन रहा है, जिसके वजह से बकौल अधिशाषी अभियंता 23 जून के बाद नहरो मे पानी छोड़ा जाएगा. ऐसी दशा मे जिले के किसान धान क़ी नर्सरी नहीं डाल पाएंगे. लिहाजा जिले को सूखाग्रस्त जिला घोषित किया जाय, चंदौली जिला बनने के बाद बँधी डिवीजन के कार्यालय और ट्यूबेल का वर्क शाप वाराणसी से संचालित हो रहा है, जिससे किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है, इस पर मुख्य सचिव क़ृषि ने संबंधित अधिकारियो को जल्द से जल्द जमीन तलाशने का निर्देश दिया।
सहकारी समितियों को जर्जर होने क़ी बात उठाते हुवे कहा कि जिले के अधिकतर सहकारी समिति जीर्ण शीर्ण है, खाद कही अन्यत्र बटती है, जिससे किसानों को दिक्क़त होती है, मुख्य सचिव ने ज्यादा धन जिले को देकर मरम्मत करने की बात कही. जिले के ट्यूबेलो की बात उठाते हुवे कहा की अधिकतर ट्यूबेल की नालियां और पाईप जमीदोज हो गए है, किसानों को सिंचाई मे दिक्क़त आती है, मुख्य सचिव ने जिले को धन की उपलब्धता करवाकर जल्द से नालियो की मरम्मत और नई पाईप डालने की ब्यवस्था करने का आश्वासन दिया। वही नहरों से रिसते पानी की तरफ क़ृषि मंत्री का ध्यान आकृष्ट करवाते हुवे कहा की जिले मे नहरो की हालत बहुत ख़राब है, अधिकतर नहरों का पानी रिस कर कई हजार बीघे खेत को जलमग्न कर देता है, इसकी मरम्मत के रूप मे पक्कीकरण करवाया जाय, इस पर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारी को कार्य योजना भेजने को कहा. बंधियों की नीलामी के प्रकरण को उठाते हुवे मंडल प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व मे बंधिया किसानी के लिए बनाई गयी थी, कालांतर मे राजस्व संग्रह के लिए उस बंधियों क़ी मत्स्य मारने के लिए नीलामी शुरू हो गयी. जिससे मछली माफिया मछली मारने के लिए पानी बहा देते है, जिससे सिंचाई के लिए किसानों को पानी नहीं मिल पाता, लिहाजा नीलामी बंद किया जाय, इसपर आश्वासन मिला कि विचारणीय प्रश्न है, इसपर विचार किया जायेगा. चकिया और नौगढ़ के क्षेत्रो मे सूखे की स्थिति को उठाते हुवे कहा कि वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाण सागर परियोजना को इन तहसीलों से जोड़ने के लिए फ़ाइल चलाई थी, जो कही दब गयी है, बाण सागर परियोजना का लाभ चंदौली के किसानों को मिलना चाहिए, इसपर मुख्य सचिव ने कहा कि योजना का लाभ चंदौली को मिलने क़ी स्वीकृति थी, लेकिन भौगोलिक स्थिति कठिन होने से फ़ाइल क्लोज हो गयी थी, लिहाजा आज बात उठी है तो मंत्रालय इस मुद्दे पर जरूर विचार करेगा। नहरों क़ी सफाई, पुल निर्माण और सिंचाई विभाग के अधिकारियो के ट्रांसफर के बारे मे कहा कि नहरो क़ी खुदाई और पुलों का निर्माण का टेंडर देर से होता है, जिससे काम नहीं होता या काम होता है तो नहरे स्टार्ट नहीं हो पाती, जिससे किसानों क़ी धान क़ी नर्सरी समय से नहीं पड़ पाती, लिहाजा समय से टेंडर क़ी खानापूर्ति कर, काम अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह मे शुरू कर दिया जाय। वही अप्रैल से पहले किसान और किसानी से संबंधित अधिकारियो क़ी पोस्टिंग न किया जाय, ताकि किसानी के चरम पर किसानों को दिक्क़त ना हो, इसपर मुख्य सचिव ने ध्यान देने क़ी बात कही।
पुरे प्रदेश क़ी फ़ार्मर रजिस्ट्री क़ी बात उठाते हुवे कहा क़ी जहां चकबन्दी हो रही है, वहाँ किसान अपनी फ़ार्मर रजिस्ट्री नहीं करवा पा रहे है, विभागीय टेक्निकल प्रॉब्लम है, इसकी वजह से किसानों को बीज, अनाज बिक्री और अन्य सुविधा मिलने मे दिक्क़त आ रही है, लिहाजा चकबन्दी वाले क्षेत्रो मे कोई अन्य वैकल्पिक ब्यवस्था किया जाय, जिससे किसानों को कोई दिक्क़त ना हो. इसपर मुख्य सचिव ने कहा कि इसपर विचार करने की जरूरत है. समस्या वास्तविक है.वही एक गन्ने मिल क़ी भी मांग क़ी गयी. इन मांगो का एक ज्ञापन भी क़ृषि मंत्री को दिया गया.चंदौली जिले से भाकियू टिकैत के तमाम पदाधिकारी डॉ राजीव मौर्या, नगर अध्यक्ष चंदौली, जिला सचिव अलाउद्दीन, ब्लाक अध्यक्ष चंदौली प्रभाकर सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्तावो ने गोष्ठी में शिरकत की।जिले की तरफ से मुख्य विकाश अधिकारी साई कुमार, जिला सुचना अधिकारी भीम लाल क़ृषि अधिकारी, उद्यान जिला अधिकारी और तमाम सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मौजूद थे. जिले की बात मुख्य विकाश अधिकारी साई कुमार ने रखी. कार्यक्रम मे क़ृषि मंत्री के साथ मुख्य सचिव क़ृषि और तीनो जिलों के कमिश्नर और तीनो मंडलो के जिलों के तमाम जिलाधिकारी मौजूद रहे।
मंडल प्रवक्ता ने कहा की इन समस्यावो पर सकारात्मक पहल नहीं की गयी तो जिले मे भाकियू टिकैत के साथ साथ संयुक्त किसान मोर्चा अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगा।



