धर्म

स्वामी सत्यप्रकाश बाबा व आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत की हुई मुलाकात

बिहार: स्वामी सत्यप्रकाश बाबा व आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत की हुई मुलाकात। संतमत सत्संग के अनुयायी/सज्जन के अनुसार संतमत के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता पूज्य स्वामी सत्यप्रकाश जी महाराज सत्संग कार्यक्रम में व्यस्त थे कि तभी पटना से संदेश प्राप्त हुआ कि “माननीय सरसंघ चालक आपको स्मरण कर रहे हैं।” जब यह ज्ञात हुआ कि पूज्य महाराज ऋषिकुण्ड में हैं, तब पुनः आग्रहपूर्वक निवेदन किया गया कि वे उनसे मिलना चाहते हैं और पटना से मुंगेर आ रहे हैं।

पूज्य स्वामी जी ने सहर्ष अपनी सहमति प्रदान की। तत्पश्चात लगभग 35 मिनट तक गंभीर धर्म, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति, संतमत तथा मानव जीवन के उच्च आदर्शों पर सारगर्भित चर्चा हुई। वातावरण अत्यंत सौहार्दपूर्ण, आध्यात्मिक एवं चिंतनशील रहा।

चर्चा के उपरांत माननीय सरसंघ चालक जी ने पूज्य स्वामी सत्यप्रकाश जी महाराज को हाल ही में प्राप्त डॉक्टरेट सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। साथ ही उन्होंने स्नेहपूर्वक कहा कि “इनका सम्मान होना चाहिए, इन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर संतमत और आध्यात्मिक जगत का गौरव बढ़ाया है।” उन्होंने श्री उमेश जी को निर्देश देते हुए कहा कि पूज्य महाराज का सम्मानपूर्वक सत्कार किया जाए।

यह घटना केवल एक व्यक्ति के सम्मान की नहीं, बल्कि संतमत, अध्यात्म, सत्संग और भारतीय संत परम्परा के प्रति समाज में बढ़ते आदर और श्रद्धा का प्रतीक है।परमाराध्य गुरुदेव से प्रार्थना है कि पूज्य स्वामी सत्यप्रकाश जी महाराज इसी प्रकार संतमत का दिव्य संदेश देश-विदेश में फैलाते हुए असंख्य जिज्ञासुओं के जीवन को आध्यात्मिक प्रकाश से आलोकित करते रहें।

(प्रस्तुति: शिवेन्द्र कुमार मेहता की फेसबुक वॉल से)

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button