धर्म

अयोध्या धाम की तीर्थयात्रा पर डैडीज इंटरनेशनल स्कूल बिशुनपुरा की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस आज रवाना

चंदौली,यूपी: डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल बिशुनपुरा जनपद चंदौली में ग्रीष्मावकाश के अवसान पर आज शनिवार 27 जून 2026 को विद्यालय प्रांगण से निःशुल्क तीर्थयात्रा पर वातानुकूलित ट्रैवलर बस अयोध्या धाम के लिए 17वीं बार रवाना हुई।

सामाजिक एवं धर्मार्थ पहल के अंतर्गत LTP कैलकुलेटर के आविष्कारक और शेयर मार्केट तथा आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ डॉक्टर विनय प्रकाश तिवारी के निर्देशन में चल रहे सी बी एस ई बोर्ड के इंटरमीडिएट तक के विद्यालय डैडीज इंटरनेशनल स्कूल बिशुनपुरा से इस निःशुल्क बस सेवा का मासिक संचालन होता है। डॉ अजय कुमार श्रीवास्तव प्रधानाचार्य डैडीज स्कूल के निर्देशन में इस स्कूल में कक्षा 6 से ही स्ट्रक्चर्ड फाइनेंसियल एजुकेशन प्रोवाइड किया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रारम्भ हो रही है।

इस अवसर पर बंशीधर तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, अलियार गुप्ता, शुभम गुप्ता, गुलाब सिंह, हीरा सिंह, तनु सिंह, अनन्या सिंह, बबली, श्यामनारायण, प्रेमा, मुन्नू दुबे, दीपमणि तिवारी, बबिता तिवारी, मयंक तिवारी, मान्या तिवारी, रतन गुप्ता, वकील, रवि यादव, यशोदा देवी व सुरसती के अतिरिक्त विनीत दुबे, रवि पाण्डेय, अमित शुक्ला, अमित कुमार, सुषमा देवी तथा पुष्पा गिरि सहित विद्यालय टीम के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। तीर्थयात्रियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण करके उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं की सराहना की।

आपको अवगत करा दें कि मुफ्त तीर्थयात्रा बस पूर्व में अयोध्या के अतिरिक्त मथुरा भी जा चुकी है और भविष्य में इसके माध्यम से अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की यात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जनपद में इस अनूठी मुफ्त तीर्थयात्रा सेवा के प्रति क्षेत्रीय जनता में इतना उत्साह है कि अगले कई महीनों के लिए बस की सीटें आधार कार्ड की छायाप्रति डैडीज स्कूल बिशुनपुरा के काउंटर पर जमा कराकर निःशुल्क बुक की जा चुकी हैं।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button