किसानों के हित में विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध मे बिछयां धरना स्थल अनिश्चितकालीन धरना शुरू

चंदौली,यूपी: विंध्य एक्सप्रेस वे परियोजना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व मे 23 गांवो के किसानों ने संगठित होकर किसान संघर्ष मोर्चा बनाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे। धरना स्थल पर उपजिलाधिकारी चंदौली पहुंचकर मोर्चे के किसानों से उनकी मांग और समस्यावो के बारे मे बात कर ज्ञापन लिया। संघर्ष मोर्चा ने दो टूक मे कहा कि जबतक परियोजना वापस या मार्ग परवर्तित के साथ साथ अधिग्रहण की कार्यवाही स्थगित नहीं होंगी तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने उप जिलाधिकारी से कहा कि चंदौली जिला एक आकांक्षी जिले के साथ साथ धान का कटोरा भी हैं।अस्सी प्रतिशत किसानो की मुख्यतः आजीविका खेती पर निर्भर हैं। ऐसे मे अगर उनकी जमीने अधिग्रिहित कर ली गयी तो उनके परिवार के सामने जीवन यापन की समस्या ख़डी हो जाएगी।अगर ये सड़क बनती हैं तो निचला इलाका होने के कारण फसले भी डूब जाएंगी, बाढ़ की स्थिति पैदा हो जायेगी क्युकि इस इलाके से क्रमशः कर्मनाशा, चंद्रप्रभा और गड़इ नदी गुजरती हैं।
ये परियोजना किसानों के लिए अभिशाप साबित हो जायेगी. जिले के धरना स्थल बिछिया, चंदौली मे किसान समस्या के समाधान होने तक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।किसानों की मुख्यतः मांगे विंध्य एक्सप्रेस वे परियोजना को वापस ले, दूसरे वैकल्पिक मार्ग के लिए सरकार पुनर्विचार करे, अधिग्रहण की चल रही किसी भी कार्यवाही को तुरंत स्थगित किया जाय और पीड़ित किसानों से जन सुनवाई किया जाय. किसान अपने जमीन को बचाने के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करेंगे।संयुक्त किसान मोर्चा से बातचीत चल रही हैं. संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठन अखिल भारतीय किसान महा सभा के जिलाध्यक्ष श्रवण मौर्या ने धरने पर आकर समर्थन दिया। श्रवण मौर्या ने कहा कि सरकारे पूजीपतियों के लिए काम कर रही हैं, किसानों मजदूरों से कोई लेना देना नहीं हैं। ये लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी जायेगी।भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगो को गंभीरता से नहीं लिया तो कई मंडल के लोग आएंगे, जरूरत पड़ी तो राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी धरने पर आएंगे। किसानों के हित में लड़ाई आर पार की होंगी।
धरने पर भाकियू टिकैत के उपाध्यक्ष छोटे लाल चौहान मोछू, रामदुलारे कन्नौजिया, तहसील अध्यक्ष चंदौली कन्हैया, श्रवण मौर्या चकिया रूपेंद्र सिंह सचिव अलाउद्दीन, ब्लाक अध्यक्ष चंदौली प्रभाकर सिंह बरहनी जिउत मौर्या चहनिया बहादुर यादव धानापुर जिउत पाल तहसील संगठन मंत्री सकलडीहा हाक़िम सुलेमानी धानापुर दशरथ राम सकलडीहा छोटू यादव किसान संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी क्रमशः अध्यक्ष भगत चौहान, कोषाध्यक्ष त्रिलोकी, मिडिया प्रभारी अरविन्द, उपाध्यक्ष राम लक्षण, प्रवक्ता राम बिलाश, महा मंत्री पोलावान संगठन मंत्री शमशेर मार्गदर्शक फौजदार चौहान आदि के साथ सैकड़ो किसान धरने पर उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन प्रोफ़ेसर राम बिलाश चौहान तथा अध्यक्षता लक्ष्मीना देवी ने किया।



