राजनीति

विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को सीपीआई (एम एल) ने समर्थन दिया

चंदौली,यूपी: भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व मे चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर किसान संघर्ष मोर्चा को आठवें दिन सीपीआई (एमएल ) पार्टी ने धरना स्थल बिछयां, चंदौली पर समर्थन दिया. पार्टी के सचिव अनिल पासवान ने कहा कि जिस तरह मौजूदा सरकार किसानों की जमीने छीनकर औने पौने दाम पर पूजीपतियों को बेच रही है।हम किसी ऐसे नीतियों के खिलाफ है जहां जबरिया किसानों मजदूरों की जमीने कानून की आड़ मे छिनी जा रही हो. जिस प्रकार से धान के कटोरे को ख़त्म कर ब्यापारियों के लिए उपजाऊ जमीन छीनकर सडके बनाई जा रही है, दो दो किलोमीटर से तमाम प्रकार के हाइवे निकल रहे है जो भविष्य के लिए घातक है।

हमारी पार्टी विंध्य एक्सप्रेसवे का विरोध कर किसान संघर्ष मोर्चा को समर्थन करती है और सभी दलों से निवेदन करती है कि दलगत भावना से ऊपर उठकर संसद और विधान सभा मे मुद्दा विंध्य एक्सप्रेसवे का मुद्दा उठाये और किसानों के हित मे इस परियोजना का विरोध करे. मोर्चे के संयोजक मणि देव चतुर्वेदी “फ़ौजी” ने बताया कि कल आगे की रणनीति के लिए जिले के तमाम किसान संगठनो के साथ साथ राजनितिक पार्टियों के किसान प्रकोष्ठ की एक बैठक 21 जुलाई दिन 1 बजे बुलाई गयी है. संयुक्त किसान मोर्चा बनाकर किसानों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे।इस लड़ाई मे मिर्जापुर और सोनभद्र के किसान भी शामिल होंगे।धरने पर आनंद कुमार मौर्या गोपाल सिंह रोशन सिंह उपेंद्र सिंह रोहित सिंह के साथ साथ भाकपा माले के सैकड़ों कार्यकर्ता धरने पर मौजूद रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button