राजनीति

विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में धरने का 12 वां दिन मुख्यमंत्री के नाम स्पीड पोस्ट

चंदौली, यूपी: संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व मे चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को 12 दिन बीत चुके है। संयुक्त किसान मोर्चे के संयोजक और भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी फ़ौजी ने बताया कि 58 गांव के किसान दृढ संकल्पित है कि अपनी जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे।एक बड़ी महापंचायत करने की तैयार हो रही है। किसानों ने एक नारा लगा रहे है कि ज़ब तक विंध्य एक्सप्रेसवे वापस नहीं तब तक वोट नहीं।ऐसे नारों के साथ राजनितिक पार्टियों को चेतावनी दे रहे है । आने वाले चुनाव मे 58 गांव की जनता राजनितिक पार्टीयो को सबक सिखाएगी। आज मुख्यमंत्री के नाम वार्ता के लिए एक स्पीड पोस्ट किया गया। धरने स्थल पर एक पेड़ विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध के नाम पर बाँटा गया।

धरने पर भारत की जनवादी नौजवान सभा के राज्य सचिव गुलाब चंद ने आकर मोर्चे को समर्थन दिया।मोर्चे पर राम दुलारे कन्नौजिया,विनोद कुमार विश्वकर्मा,कन्हैया मौर्या, गोपाल सिंह, मंगल सिंह,रामनारायण सिंह यादव, गोविंद कुमार, उदयनारायण,उमेश निषाद, वीरेंद्र कुमार यादव,त्रिभुवन तिवारी इत्यादि मौजूद रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button