राजनीति

विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में धरने का 14 वां दिन

चंदौली, यूपी: संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व मे चल रहे विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध मे अनिश्चितकालीन धरने को 14 दिन बीत चुके है। संयुक्त किसान मोर्चे के संयोजक और भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि अब इस परियोजना का गांव गांव विरोध होने लगा है। ग्राम सभा नेवादा की 60 एकड़ उपजाऊ भूमि इस परियोजना मे जा रही है।जिला प्रशासन जल्द से जल्द यूपीडा से किसानों से वार्ता की पृष्ठभूमि तैयार करें. यूपीडा से बातचीत के बाद ही आगे की रणनीति बनेगी।ज़ब तक यूपीडा किसानों से वार्ता नहीं करती है।

किसान खेत की मेड़ पर बैठकर किसी भी अधिग्रहण की कार्यवाही का विरोध करेंगे।ग्राम सभा नेवादा मे लोगों ने पंचायत कर नारे लगाए।किसान रामनारायण सिंह ने कहा की जान दे देंगे पर अपनी जमीन नहीं दे देंगे। हमारे बच्चे क्या खाएंगे।ज़ब तक विंध्य एक्सप्रेसवे वापस नहीं होगा, हम गांव के लोग वोट नहीं करेंगे।धरने पर संयोजक मणि देव चतुर्वेदी जिला सचिव अलाउद्दीन तहसील अध्यक्ष कन्हैया मौर्या बिजेंद्र सिंह यादव अदषण अशोक सिंह परेवा गोपाल सिंह खुरुहूजा बीरेंद्र सिंह फत्तेपुरकला अजय सिंह मंगल सिंह रामचंद्र यादव पखंडू विजयपुर इत्यादि उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button