विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में किसान क्रांति खेती बचाओ यात्रा रवाना

चंदौली,यूपी: संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व मे चल रहे विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध मे अनिश्चितकालीन धरने का 21 वाँ दिन है विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध मे किसान क्रांति खेती बचाओ यात्रा काजीपुर से बावा भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर क्रमशः काजीपुर नेवादा प्रीतमपुर खरखोली बगही खेदाई कुंभापुर तेजोपुर नारायणपुर के लिए रवाना हुई संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक मणि देव चतुर्वेदी ने बयाया कि इस परियोजना मे जिले के लगभग 58 गांव के किसान बड़ी संख्या मे पीड़ित है. जिले मे 120 मीटर चौड़ी सड़क लगभग 35 किमी के दायरे से निकल रही है। बड़ी संख्या मे किसान भूमिहीन हो रहे है. इसका सर्वे ड्रोन द्वारा किया गया है, इसमें जिला प्रशासन का सहयोग नहीं लिया गया है. इंलार्जमेंट मे त्रुटिया है।
किसानों की मांग है कि फ़ौरी तौर पर जिला प्रशासन के देखरेख मे यूपीडा अथारिटी किसानों से वार्ता करे। 20 दिन पहले वार्ता करने संबंधी एक पत्र जिलाधिकारी के नाम दिया था। लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक उत्तर प्रशासन की तरफ से नहीं मिला। इस अनदेखी के कारण एक बार फिर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए सभी 58 गावो मे किसान क्रांति खेती बचाओ यात्रा निकाल कर 10अगस्त को बिछिया धरने स्थल चंदौली मे किसान क्रांति पंचायत कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। किसान क्रांति खेती बचाओ रथ को रवानगी के समय संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक मणि देव चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष श्रवण मौर्या भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला उपाध्यक्ष राम प्यारे भाकपा माले के जिला सचिव अनिल पासवान तहसील अध्यक्ष कन्हैया पूर्व सैनिक बाबू लाल यादव किसान नेता अशोक सिंह अध्यक्ष रामेश्वर सिंह कोषाध्यक्ष राम नारायण यादव,अशोक यादव,एडोकेट विद्याशंकर सिंह, डॉ राम जनम मौर्या,वीरेंद्र यादव,बिजेंद्र यादव ,रहमान बाबा, तूफ़ानी राघवेद्र कुमार आदि गांव काजीपुर के पचासों किसान यात्रा में मौजूद रहे। बिछिया धरने स्थल पर धरना जारी है।



