विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध मे अनिश्चितकालीन धरने का 22वाँ दिन

चंदौली,यूपी: संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व मे चल रहे विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध मे अनिश्चितकालीन धरने का 22वाँ दिन है। विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध मे किसान क्रांति खेती बचाओ यात्रा के दूसरे दिन परेवा के दुर्गा मंदिर से प्रारम्भ होकर क्रमशः बट्ठी चारी चिरइगांव महूजी रामपुर बरहनी लक्षिमनपुर बसौड़ी और ओयऱ चक तक निकाली गयी. संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि हर गांव मे किसान क्रांति खेती बचावो यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है।जिन गांव के किसानों की जमीन परियोजना मे नहीं जा रही है उन किसानों का भी विंध्य एक्सप्रेस वे का विरोध देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भारत माला सेरुका से राजाबाजार ग्रीन फिल्ड और विंध्य एक्सप्रेसवे से कई दीवारें बन जायेगी।
बाढ़ का पानी कैसे निकलेगा। ये परियोजना जिले का अभिशाप बनकर रह जाएगा। किसानों से आह्वान किया गया कि 10 अगस्त को बिछिया धरने स्थल पर होने वाले किसान क्रांति पंचायत मे भाग लेकर किसान और किसानी को बचाने का कार्य करे। इस पंचायत मे तमाम पार्टी के जिलाध्यक्षों और जन प्रतिनिधियों को स्वागत है। गांव गांव मे पंचायतो को अशोक सिंह श्रवण मौर्या मणि देव चतुर्वेदी राम प्यारे किसान नेता अन्ना हजारे ने सम्बोधित किया पंचायत का संचालन राम नारायण यादव ने किया।
किसानों से वार्ता के लिए प्रशासन का आमंत्रण मिला। मोर्चे के संयोजक मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि प्रशासन किसान प्रतिनिधि मंडल से समस्यावो पर बात करने का प्रस्ताव भेजा है।संयुक्त किसान मोर्चा ने निर्णय लिया है कि जल्द ही संयुक्त किसान मोर्चा प्रशासन से बातचीत का मसौदा भेजेगा।
किसान क्रांति खेती बचाओ यात्रा मे संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक मणि देव चतुर्वेदी सलाहकर मंत्री अशोक सिंह कोषाध्यक्ष राम नारायण यादव जिले के किसान नेता अन्ना हजारे अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण मौर्या जिला उपाध्यक्ष राम प्यारे भाकियू टिकैत के नगर अध्यक्ष डा राजीव मौर्या ब्लाक अध्यक्ष बरहनी जिउत मौर्या, पूर्व प्रधानअंगद मौर्या राम प्यारे सैनी पूर्व सैनिक बाबू लाल यादव जीतेन्द्र सिंह परमहंस यादव नरेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे। गांव गांव किसान यात्रा को पुरजोर समर्थन मिल रहा है। कल की यात्रा सोनडेहरा भतीजा मगरही विजय नारायन पुर फत्तेपुर कला बुझारत की मड़ई से गुजरेगी।बिछिया धरना स्थल पर अनिश्चितक़ालीन धरना जारी है।



