राजनीति

विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में किसान क्रांति खेती बचाओ यात्रा का तीसरा दिन धरना का 23 वां दिन

चंदौली, यूपी: संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व मे चल रहे विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध मे बिछिया धरना स्थल चंदौली पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का 23 वाँ दिन है। विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध मे किसान क्रांति खेती बचाओ यात्रा के तीसरे दिन सोनडेहरा के पंचायत भवन से यात्रा प्रारम्भ होकर क्रमशःभतीजा मगरही विजय नारायन पुर फत्तेपुर कला बुझारत की मड़ई पर ख़त्म हुयी।संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि उप जिलाधिकारी से किसानों की वार्ता आज थाना सैय्यदराजा मे थाना प्रभारी के देखरेख में होगा। किसान प्रतिनिधि मंडल प्रशासन से बात करेगा।प्रशासन एक तरफ वार्ता और एक तरफ दमनकारी नीति। दो चीजे एक साथ कैसे चलेगी। संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठन अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष को घर मे डिटेन किया गया है।

किसान क्रांति खेती बचावो यात्रा किसानों को संगठित कर 10 अगस्त को किसान क्रांति पंचायत कर सरकार और जिले के जन प्रतिनिधियों से सवाल करेगी कि धान के कटोरा मे सड़कों का जाल विकाश या अभिशाप होगा। जिले के किसानों का कहना है इतनी बड़े क्षेत्रफल मे उपजाऊ जमीन से क्रमशः भारतमाला, सेरुका से राजाबाजार तक स्टेट हाइवे प्रस्तावित ग्रीन फील्ड रिंग रोड मुगलसराय से सोनभद्र स्टेट हाइवे सैय्यदराजा से गाजीपुर सैदपुर से चंदौली तक स्टेट हाइवे और अब 120 मीटर चौडाई के दायरे मे 35 किमी लम्बी विंध्य एक्सप्रेस क्यों. जिले में एक दो किलोमीटर के अंतर पर हाइवे. जिनकी जमीने इस परियोजना मे नहीं जा रही है।

सड़क के बगल मे आने वाली जमीन की कोई कीमत नहीं रहेगी और इलाके मे पानी जमा होकर बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाएगी।गड़इ और चंद्रप्रभा का पानी कर्मनाशा मे कैसे निकलेगा. किसी भी प्रकार से सड़कों का जाल और दीवार धान के कटोरे के लिए सुखद नहीं है। अगर ये सभी परियोजनाए लागू हो जाएंगी तो चंदौली के किसानों के लिए खेती अभिशाप होगा।गांव गांव मे एस के एम के संयोजक मणि देव चतुर्वेदी भाकियू टिकैत जिलाअध्यक्ष सतीश सिंह चौहान अखिल भारतीय किसान महासभा राज्य कार्यकारिणी सदस्य राम प्यारे किसान नेता अशोक सिंह प्रधान जितेंद्र सिंह चौहान एडोकेट विद्याशंकर सिंह ने सम्बोधित किया. संचालन राम नारायण यादव ने किया।यात्रा के साथ सदर अध्यक्ष कन्हैया ब्लाक अध्यक्ष जिउत मौर्या अशोक बागी पूर्व सैनिक बाबू राम यादव बिजेंद्र सिंह अदसड फूलचंद सौरभ यादव परमहंस यादव संतोष यादव रामजी आदि उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button