राजनीति

किसान नेताओ का नजरबंद का पांचवा और धरने का 26 वां दिन

चंदौली,यूपी: संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व मे बिछिया धरने स्थल पर चल रहे विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध मे अनिश्चितक़ालीन धरने का 26 वां दिन है. वही भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष और एसकेएम के सदस्य सतीश सिंह चौहान को पांचवे दिन घर मे पुलिस का पहरा लगातार बना हुवा है. थाना प्रभारी सहाबगंज ने बताया कि अगले आदेश तक नजरबंद रहेंगे.सब कुछ शासन के इशारे पर हो रहा है।शासन संवेदनहीन हो गया है।किसान नेतावो को नजरबंद करना लोकतंत्र की हत्या है।सरकार भय का माहौल बनाकर शासन करना चाह रही है।

समस्या का समाधान दूर करने की बात दूर लोगो को नजरबंद किया जा रहा है। लेकिन जिले के किसान और किसानी बचाने की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेंगे क्युकि ये लड़ाई नसल और फसल बचाने को लेकर है। पीड़ित किसानों का कहना है कि जान देंगे पर जमीन नहीं देंगे।धरने पर पीड़ित किसान अशोक सिंह पूर्व सैनिक बाबू लाल एडोकेट विद्याशंकर सिंह प्रभाकर मौर्या रामसिंह किंगमेकर राम नारायण नेवादा बिजेंद्र यादव अदसण कन्हैया मौर्या प्रभु नारायण यादव श्याम लाल भतीजा विजय कुमार ईश्वरी आदि मौजूद रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button