राजनीति

किसान नेता मणि देव चतुर्वेदी की रिहाई किसानों मे खुशी की लहर

चंदौली,यूपी: किसान नेता मणि देव चतुर्वेदी की रिहाई किसानों मे खुशी की लहर उपजिलाधिकारी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया।

किसान नेता के ऊपर शांति भंग के आरोप मे गिरफ्तार किया गया था।दोपहर बाद उनको सदर उपजिलाधिकारी ने जमानत दे दी।किसानों ने कचहरी परिसर मे किसान नेता क़ो माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।उसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बैठक किया और बैठक मे निर्णय लिया गया कि धरना फिर आरम्भ होगा. फिर किसान नेता मणि देव चतुर्वेदी के नेतृत्व मे पचासो किसान धरने पर पहुंचकर धरना शुरू किया गया।धरने पर उपजिलाधिकारी सदर संजय राय ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह मे मांगो पर निर्णय ले लिया जायेगा। कमेटी ने फैसला लिया कि अगर एक सप्ताह मे कोई निर्णय नहीं लिया गया तो मजबूरन संयुक्त किसान मोर्चा फिर धरने पर बैठने का काम करेगा।

उपजिलाधिकारी ने मणि देव चतुर्वेदी क़ो जूस पिलाकर आमारण अनशन क़ो तुड़वाया. पंचायत क़ो भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान अशोक सिंह रामनारायण यादव ने किया।अध्यक्षता महेश्वर सिंह और संचालन मणि देव चतुर्वेदी ने किया।धरने पर डा राजीव मौर्या प्रभाकर सिंह अलाउद्दीन संतोष यादव बिजेंद्र यादव वीरेंद्र कुमार पूर्व सैनिक बाबू लाल यादव दशरथ राम विनोद चौहान गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।धरना एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button