खेल

झांसी में ओलंपिक स्कूल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन

झांसी,यूपी: मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम झांसी में झांसी खेल निदेशालय एवं जिला ओलंपिक खेल संघ, झांसी के तत्वावधान में ओलंपिक स्कूल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026-27 का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन किकबॉक्सिंग एसोसिएशन झांसी एवं किकबॉक्सिंग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विकास रावत जी तथा किकबॉक्सिंग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव मनोज कुमार पटेल जी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में किकबॉक्सिंग खेल के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ किकबॉक्सिंग जैसी आत्मरक्षा एवं फिटनेस आधारित खेल विधा को अधिक से अधिक विद्यालयों और खिलाड़ियों तक पहुंचाना रहा।

आयोजकों ने कहा कि झांसी में किकबॉक्सिंग के प्रति खिलाड़ियों का बढ़ता रुझान इस बात का प्रमाण है कि आने वाले समय में यहां से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार किए जा सकते हैं। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, प्रतियोगितात्मक मंच एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।किकबॉक्सिंग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, आयोजकों एवं झांसी के समस्त खेल संगठनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button