खेल

सनबीम भगवानपुर की छात्रा जान्हवी मिश्रा ने उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग कप 2026 में जीता रजत पदक

वाराणसी,यूपी: सनबीम भगवानपुर की होनहार छात्रा जान्हवी मिश्रा ने उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में वाराणसी जिले का प्रतिनिधित्व किया।

यह प्रतियोगिता 1 से 4 नवंबर 2026 तक डॉ. विभूति नारायण मिश्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बीएचयू, वाराणसी में आयोजित की गई। प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबलों के बीच जान्हवी मिश्रा ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन, मेहनत और प्रतिभा के दम पर रजत पदक अपने नाम किया।

जान्हवी की इस सफलता से सनबीम भगवानपुर विद्यालय परिवार, उनके परिजनों एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि की जानकारी सनबीम भगवानपुर के वरिष्ठ खेल शिक्षक शशि प्रकाश सिंह ने दी। उन्होंने जान्हवी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।जान्हवी मिश्रा की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों एवं युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button