राजनीति

स्व. राजीव गांधी चौराहे पर राजीव गांधी सैल्फी प्वाइंट लगाने की मांग

पीडीडीयू,चंदौली: सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेेटी मुगलसराय रामजी गुप्ता पूर्व सभासद ने पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को एक मांग पत्र देकर काली महाल चौराहा स्थित पार्क में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व• राजीव गांधी जी के नाम का ’सेल्फी प्वाइंट’ बनवाने की मांग किया है। रामजी गुप्ता ने कहा कि दिनांक 16 अप्रैल 1998 को स्थानीय कालीमहाल चौराहा स्थित पार्क का निर्माण व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व• राजीव गांधी जी की आदमकद प्रतिमा का स्थापाना कराया गया था। वर्तमान में यह स्थान जनमानस में ‘‘राजीव गांधी चौराहा’’ के नाम से अत्यंत प्रचलित है।

नगर पालिका परिषद द्वारा उक्त पार्क के सुन्दरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। उक्त सुन्दरीकरण कार्य के आगरण / निविदा में राजीव गांधी जी के नाम से एक ‘‘सेल्फी प्वाइंट‘‘ का निर्माण भी शामिल है। जनभावनाओं और इस ऐतिहासिक स्थल की महत्ता को देखते हुए यहाँ पूर्व प्रधानमंत्री जी के नाम पर ही सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कराया जाना अत्यंत प्रासंगिक होगा। रामजी गुप्ता ने कहा कि जनहित एवं स्थल की ऐतिहासिकता को ध्यान में रखते हुए, सुन्दरीकरण कार्य के अंतर्गत पूर्व प्रधानमंत्री स्व• राजीव गांधी जी के नाम का ‘‘सेल्फी प्वाइंट’’ बनवाने की कृपा करें। इसके लिए समस्त नगरवासी आपके सदैव आभारी रहेंगे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button