मनोरंजन

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना बाल दिवस, बच्चों ने लगाए 70 फूड और 40 गेम स्टॉल

चंदौली: कुरहना स्थित प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर चिल्ड्रेन डे बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें इस बार बच्चों की जगह शिक्षकों की टीम ने प्रार्थना कराई।

इसके बाद कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय देते हुए स्वादिष्ट व्यंजनों के लगभग 70 स्टॉल लगाए। इनमें इडली, चाउमीन, भेलपुरी, पानीपुरी, चना मसाला, चाट, दक्षिण भारतीय व्यंजन, फास्ट फूड और पारंपरिक भारतीय नाश्ते आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही लगभग 40 गेम स्टॉल भी लगाए गए, जहां खेलों में भाग लेकर विद्यार्थियों ने पुरस्कार भी जीते।

बच्चों ने अपने व्यवहार और आकर्षक अंदाज से शिक्षकों को स्टॉल तक पहुंचने के लिए खूब आकर्षित किया। शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए खरीदारी और खेलों में भागीदारी की।इस अवसर पर डायरेक्टर दिवाकर यादव, डीन आरपी सिंह एवं प्रिंसिपल महेश मिश्रा तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों ने विभिन्न स्टॉलों पर पहुंचकर व्यंजनों का आनंद लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button