बाल दिवस के अवसर पर डैडीज इंटरनेशनल स्कूल बिशुनपुरा चंदौली की सराहनीय पहल

चंदौली: बाल दिवस के अवसर पर डैडीज इंटरनेशनल स्कूल बिशुनपुरा (चंदौली) की सराहनीय पहल: जरूरतमंद विद्यार्थियों को 14 नवम्बर दिन शनिवार को 14 साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना एवम विद्यालय परिवार के बंशीधर तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि सक्सेना ने विद्यालय की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इस बात को रेखांकित किया कि इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में ऐसी शिक्षा दी जाती है, जो प्रत्येक विद्यार्थी को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
डैडीज स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए वह सदैव स्वयं को समर्पित रखेंगे। आज साइकिल पाने वाली बालिकाओं में किसी के पिता मजदूर हैं तो किसी के किसान। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित करने के साथ उनमें सामाजिक समानता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी विद्यालय का उद्देश्य है।
अब तक 21 बार वातानुकूलित बस के जरिये श्रद्दालुओं को अयोध्या की निःशुल्क तीर्थयात्रा करवा चुके डॉक्टर तिवारी ने पिछले वर्ष बाल दिवस पर 14 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल का वितरण डैडीज इंटरनेशनल स्कूल बिशुनपुरा, काँटा चंदौली के प्रांगण में किया था।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने शिक्षकों के साथ केक काटकर बाल दिवस मनाया। बच्चों में मिठाई, केक, चॉकलेट, पेंसिल और पेन भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मीडियाकॉम रविनगर मुग़लसराय के संचालक सत्यप्रकाश तिवारी, राहुल पांडेय (मनीष), हास्य कवि रोहित पांडेय, इंवेस्टिंग डैडी के अश्वनी चौबे, डैडीज इंटरप्राइजेज के विनय पांडेय (राहुल), एल टी पी कैलकुलेटर के विनय पाण्डेय, डैडीज इंटरनेशनल स्कूल के विनीत दुबे, शैलेश तिवारी, प्रज्ञानिधि तिवारी के अतिरिक्त उमाकान्त मौर्य‚ अंकित केशरी सहित विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।



