पिता संस्था द्वारा 556 दर्शनार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा का लाभ पहुँचाया गया

पीडीडीयू,चंदौली: पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर्स असेंबली “पिता” संस्था द्वारा इस बार भी नवरात्रि के अष्टमी व नवमी को नवरात्रि मेला सेवा शिविर का दो दिवसीय आयोजन किया गया जिसमे तनिष्क मुगलसराय के संयुक्त सहभागिता में पिता टीम इस सेवा के माध्यम से मेले में आए दर्शनार्थियों के लिए निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा सेवा, शुद्ध व शीतल पेय जल की व्यवस्था,बच्चों के लिए टाफ़ी वितरण की।यह सेवा कार्य कैम्प पीडीडीयू जं काली मंदिर के सामने बाटा शू के सामने किया गया था।

प्रथम दिन सेवा शिविर का उद्घाटन सी.ओ. आशुतोष तिवारी द्वारा जबकि दूसरे दिन मुग़लसराय कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह तथा पीडीडीयू जं आरपीएफ प्रभारी पी के रावत के द्वारा किया गया।
प्राथमिक चिकित्सा टीम पी पी सेंटर व नगर महिला चिकित्सालय टीम तथा स्थानीय चिकित्सकों के साथ में मेले में आए आवश्यक्तायुक्त कुल 556 दर्शनार्थियों,यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा का लाभ उपलब्ध कराया गया तथा 18 बुजुर्गों को तत्काल राहत हेतु उनका रक्तचाप की जांच कर उन्हें शिविर में बैठाकर उपयुक्त राहत सुविधा उपलब्ध कराया गया। 51 कंटेनर शुद्ध पेयजल की सुविधा का भी वितरण हुआ।
पिता पूछताछ केंद्र से दर्शनार्थियों की भी सेवा की गई जिसमें परिवार से बिछड़े परिवारजनों को मिलाया गया।मेन रोड पर आवश्यकता अनुसार ट्राफिक नियमों की पालना में सहयोग प्रदान किया गया।इस अवसर पर दिनेश चाय की तरफ से सैकड़ों जरूरतमंदों को निशुल्क चाय सेवा भी प्रदान की गई।
पिता टीम के अध्यक्ष सतनाम सिंह महासचिव राजेश गुप्ता, संरक्षक चंद्रभूषण मिश्रा ने कहा मैं सौभाग्यशाली हूं कि पिता टीम का हर सेवक यह नहीं जानना चाहता कि वह पिता टीम में किस स्थान में है उसकी सोच है वह पिता टीम में सेवा के लिए है,जनहित के संघर्ष के लिए है और इस संदर्भ में वह संकल्पित है।
इस आयोजन में संस्था के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमे संरक्षक चंद्र भूषण मिश्रा, संस्थापक अध्यक्ष सतनाम सिंह (सोशल ऐक्टिविस्ट) , उपाध्यक्ष कुलविंदर सिंह, महिला उपाध्यक्ष रीना यादव, महासचिव राजेश गुप्ता, उप सचिव विकास खरवार, उप सचिव नितेश जैस, कोषाध्यक्ष अमित महलका, संगठन प्रभारी हमीर शाह बुद्धू, प्रवक्ता प्रवीर यादवेंदु , प्रवक्ता तारीक अब्बास, मीटिंग कोऑर्डिनेटर आनंद गुप्ता, सूचना प्रभारी तनवीर अंसारी, और मीडिया प्रभारी तेज प्रकाश मलिक। इसके अलावा, महेश नारायण सिंह, प्रिया जैस, नितेश जैस,रवनीत सिंह, एडवोकेट संतोष पाठक ,अजहर अंसारी, बिजेंदर सिंह,डॉ अफजल,वीरेंद्र यादव, इंद्रजीत कौर, रुचिका शाह, विजय गुप्ता,दिनेश शर्मा, विकास आनंद, योगेंद्र यादव अल्लू, ललित नारायण,इत्यादि उपस्थित रहे।



