वैश्य सभा युवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध रूप से राजेश गुप्ता बने

इंदौर: स्थानीय जांगड़ा पोरवाल धर्मशाला छत्री बाग़ में इंदौर के 43 वां राष्ट्रीय महाअधिवेशन में अखिल भारतीय मद्धेशिय वैश्य सभा युवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति हुई पदाधिकारियों की। इंदौर में होने वाले रास्ट्रीय युवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड,महाराष्ट्र , पश्चिम बंगाल,मध्यप्रदेश,छतीसगढ़, आसाम,उड़ीसा,नेपाल आदि के युवा स्वजातीय लोगों ने हिस्सा लिया।

इस अखिल भारतीय मद्धेशिय वैश्य सभा युवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राजेश गुप्ता (बनारस) को निर्विरोध निर्वाचित किया गया जिसमें अन्य पदों के लिए आम सहमति बनी और राष्ट्रीय युवा समिति के महामंत्री हेतु राहुल गुप्ता उज्जैन – मध्य प्रदेश और राष्ट्रीय युवा कोषाध्यक्ष हेतु डा.अमर नाथ गुप्ता जिला – सीता मढ़ी (बिहार) तथा अन्य कार्य कारिणी की घोषणा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस नाथ गुप्ता ने किया। उक्त मौके पर मुख्यतिथि बिहार प्रान्त के भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.रामाधार गुप्ता,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल साव एवं नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महिला समिति की अध्यक्ष अर्चना गुप्ता रांची (झारखण्ड) तथा मद्धेशिया ऑनलाइन इन्टरनेशनल कोर कमेटी के मुख्य संरक्षक रबिन्द्र गुप्ता – दिल्ली,संरक्षक बसंत कुमार गुप्ता – यु.पी., विजय कुमार गुप्ता – पश्चिम बंगाल , अर्चना गुप्ता – झारखण्ड एवं अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष – डा. सी.पी. गुप्ता तथा राष्ट्रीय महा मंत्री – हर्ष गुप्ता उपस्थित रहे



