निर्भया सेना ने 6 वर्षीय बालक को 40 फुट गहरे कुएं मे फेंकने के मामले में की घोषणा

गोरखपुर,यूपी: खजनी गोरखपुर क्षेत्र के उस 6 वर्षीय बालक को 40 फुट गहरे कुएं मे फेंकने वाले मामले को गंभीरता से लेते हुए,अमानवीय घटना के प्रति निर्भया सेना प्रमुख सतीश मिश्रा बाबा ने चिंता व्यक्त करते हुए निर्देशित किया है कि अति प्राथमिकता से निर्भया सेना द्वारा अविलंब उस बहादुर जांबाज प्रमोद कुमार को एक प्रशस्ति पत्र साथ मे उसके जोखिम भरे बहादुरी कार्य जिसमें उस बच्चे को बचाने केलिए बहादुरी की मिसाल पेश करने हेतु कुछ नगद इनाम के साथ सम्मानित करेगी। तथा प्रमोद कुमार को उसकी योग्यता के अनुरूप उपयुक्त सरकारी नौकरी देने हेतु जिला प्रशासन से अनुरोध भी करेगी।
ज्ञातव्य है कि निर्भया सेना वर्ष 2024 को बाल हित संरक्षण हेतु समर्पित की हुई है और इस निमित बाल हित संरक्षण सम्मान पत्रिका विमोचित कर पूरे देश में इस निमित एक अलख जगाने के साथ ही ऐसे पुण्य कार्यों मे विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों का स्वागत व सम्मान कर रही है। संस्थापक सतीश बाबा आज कल सेना की देश व्यापी इस अभियान मे जगह जगह प्रवास पर हैं। इनका स्पष्ट मानना है कि किसी भी महिला,बालक , बालिका, दिव्यांग या वृद्ध जन के प्रति किसी भी असुरक्षा, अन्याय , अमानवीय उत्पीड़न के प्रति निर्भया सेना अपनी आवाज को बुलंद जरूर करेगी। इसके लिए संकल्पित समर्पित है और रहेगी।



