ब्रेकिंग न्यूज़

मद्धेशिया समाज ने भरी हुंकार 22 दिसम्बर को गोरखपुर चलो हुंकार विशाल रैली

वाराणासी,यूपी: मध्यदेशीय वैश्य महा सभा (पूर्व अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा) की वाराणासी नगर की बैठक नमोघाट पर आज सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र गुप्ता (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) ने किया। वर्तमान परिवेश में उत्तर प्रदेश में सभी सरकारें मद्धेशिया कान्दू हलुवाई समाज को हाशिएं पर रख कर चल रही है। जब कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में 1 करोड़ से ऊपर जनसंख्या होने के बावजूद हम अपने हक़ और हुक़ूक़ की लड़ाई के लिए बेबस है। यह बातें राष्ट्रीय प्रभारी एवं पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कही।

उत्तर प्रदेश के संरक्षक रंजीत गुप्ता ने कहा कि यह रैली भारत के इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। जब पूरे भारत और नेपाल में रह रहे मद्धेशिया कान्दू हलुवाई समाज 22 दिसम्बर 2024 को गोरखपुर के लिए कूच करेगी। इस तरह के बैठक बनारस के हर क्षेत्र में हर हफ्ते किया जाएगा। और समाज के लोगो को जोड़ा जाएगा। बैठक को डॉक्टर आलोक कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष, विशाल गुप्ता जिला युवा महामंत्री तथा जिला युवा कोषाध्यक्ष विनय कुमार ने सबसे आर्थिक मदद की अपील की। सन्दीप फौजी, राजकुमार गुप्ता वाराणासी, राज कुमार गुप्ता बस्ती, आकाश गुप्ता, रौशन गुप्ता की उपस्थिति सराहनीय रही।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button