ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन स्वीकृति पर एक दूसरे को खिलाई मिठाई

बलिया: विशिष्ट बीटीसी 2004बैच के शिक्षक साथियोंं ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों अध्यक्ष घनश्याम चौबे,धीरज राय,अरूण सिंह आदि के साथ महर्षि भृगुजी के मंदिर में अपनी दशकों से बहु-प्रतीक्षित मांग पुरानी पेंशन स्वीकृत होने पर एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।इस अवसर पर बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए प्रदेश के लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।साथ ही प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी को भी सम्मानपूर्वक धन्यवाद प्रेषित किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों के अध्यापक बंधुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। धीरेंद्र शुक्ल ने सभी साथियों को बधाई दिया।



