ब्रेकिंग न्यूज़

लोक सभा में राहुल गांधी माइक बंद कराए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया मुग़लसराय में धरना ।

(अशोक कुमार जायसवाल)

चंदौली,डीडीयू नगर,यूपी: लोक सभा में 28 जून को नीट की पर्चा लीक होने के सवालों पर बोलते समय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का माइक माइक बंद कराने के विरोध में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद बाबू द्वारा स्वतंत्रता सेनानी रहे स्वर्गीय गंजी प्रसाद के स्मारक स्थल पर  धरना दिया गया ।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नेता शमीम अहमद मिल्की ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष का यह आचरण संविधान और लोकतंत्र विरोधी है और ओम बिरला जी को ओम बिरला जी को लोकसभा के अंदर लोकसभा के अंदर देश से माफी मांगनी चाहिए।वही पर अकील अहमद बाबू ने कहा की 25 जून को लोकसभा में ओम बिरला ने आज से 50 साल पहले लगाए गए  आपातकाल का रोना रोया था और 28 जून को उन्होंने स्वयं राहुल गांधी माइक बंद कराकर लोकतंत्र का गला घोटने की कोशिश की है उनका यह काम निन्दनीय है उन्होंने लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को एकजुट रहकर सरकार के तानाशाही रवैया का विरोध करने का आग्रह किया ।

धरने में किसान न्याय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रताप यादव ने धरना स्थल में पहुंचकर धरना को समर्थन दिया और कहा कि किसान न्याय मोर्चा लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में सदैव आपके साथ रहेगा।

ओबीसी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाराम पटेल, मधु राय, राजू पांडे, गंगाराम,शाहजमा खान, सतीश बिन्द, उषा यादव,चांदनी, बृजेश गुप्ता पूर्व सभासद,बॉबी लल्लू विश्वकर्मा , डॉक्टर जी के पांडेय ,रमेश पांडे, मोहम्मद आसिफ, नौशाद अहमद,मोहम्मद शाहिद,हाजी अहमद, जितेंद्र पासवान,कल्लू पासवान, झामर सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button