ब्रेकिंग न्यूज़
न्यास के अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता के नेतृत्व में सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पेड़ लगाकर दिव्यांजनों को अंग वस्त्र बाटा गया

चंदौली,पीडीडीयू नगर: सपा मुखिया अखिलेश यादव की जन्मदिन पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सेवा न्यास की तरफ से शास्त्री जन्म स्थलीय सेंट्रल कॉलोनी में सपा मुखिया के नाम पर वृक्ष लगाकर संस्था के दिव्यांग भाइयों को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
दिव्यांग भाइयों तथा संस्था के सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की सपा मुखिया माननीय अखिलेश यादव की लंबी उम्र हो देश की समस्याओं को उठाने का काम करें पूरा देश आपके साथ है अखिलेश यादव जिंदाबाद का नारा लगा करके जन्मदिन पर ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं दी गई ।
कृष्ण गुप्ता संयोजक,पवन शर्मा, दिव्यांग सदस्यगढ़ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जन्मस्थली सेवा न्यास सेंट्रल कॉलोनी मुगलसराय जनपद चंदौली उत्तर प्रदेश इत्यादि उपस्थित रहे।



