उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल का 21वां प्रांतीय त्रिवार्षिक निर्वाचन 29 व 30 जून को लखनऊ मे सम्पन्न हुआ

लखनऊ: व्यापार मण्डल के दो दिवसीय प्रांतीय निर्वाचन 29–30 जून को लखनऊ मे भाग लेने के लिये पूरे प्रदेश के 75 जिलों से आये हुये पदाधिकारियो एवं व्यापारियों ने भाग लिया उक्त चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी माननीय जसवंत बत्रा थे और व्यापारी सम्मेलन के मुख्य अतिथि माननीय बृजेश पाठक (उपमुख्यमंत्री) उ.प्र. थे। चन्दौली जिले से जिलाअध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी के नेतृत्व मे काफी संख्या मे व्यापारीयो ने कार्यक्रम मे भाग लिया।
दो दिनों तक चलने वाले व्यापार मंडल के निर्वाचन मे एक बार पुनः बनवारीलाल ‘कन्छल्’ प्रदेश अध्यक्ष के रूप मे निर्वाचित हुये एवं प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरी निर्वाचित हुये चन्दौली जिले के तेजतर्रार जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी पुनःजिलाध्यक्ष बने और राकेश मोदनवाल वरिष्ठ जिला महामंत्री बने वही प्रदेश मे तेजतर्रार व्यापारी नेता चन्द्रेश्वर जायसवाल पुन: प्रदेश मंत्री चंदौली मुगलसराय निर्वाचित हुये

और साथ ही राजकुमार जायसवाल को प्रदेश के संगठन मंत्री चंदौली,मुग़लसराय: को जिम्मेदारी दी गयी साथ ही वरिष्ठ व्यापारी नेता अशोक केशरी पूर्व प्रधान-सरेया सैदुपुर चकिया को भी प्रदेश संगठन मंत्री बनाये जाने कि सूचना मिलने पर जिले भर के व्यापारियो मे खुशी की लहर दौड़ गयी और सभी चुने हुये पदाधिकारियों को व्यापारियो ने बधाई दी।
चुनाव कार्यक्रम मे भाग लेने वालो मे प्रमुख रूप से भगवान दास,गुरदीप सिंह,महमूद आलम,भानु यादव जी,सतीश गुप्ता,दिलिप जायसवाल, डा०जकारिया,अंकित जायसवाल,संतोष जायसवाल,उमेश गुप्ता,जावेदअख्तर,हनुमान चौरसिया,मुरारी लाल,शिव जायसवाल, विजय,निखिल सेठ आदि थे।



