ब्रेकिंग न्यूज़
हाथरस में हुई घटना पर कांग्रेसियों द्वारा की गई शोक सभा

लखनऊ: हाथरस जनपद में भोले बाबा के सत्संग में अचानक हुई भगदड़ से लगभग 134 लोगों के मृत एवं हजारों लोगों के घायल होने की दुखद खबर पीड़ादायक है।
इस दुखद घटना पर प्रदे श कार्यालय, लखनऊ में कांग्रेसजनों द्वारा शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना हेतु दो मिनट का मौन रखा गया।
शोक सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी,अनस रहमान, अरविन्द सिंह, डॉ. श्रवण गुप्ता, सुशीला शर्मा,सुनीता रावत, डॉ. अमित कुमार राय सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।



