युवा भारतीय मंच की हुई बैठक जिसमें युवाओं ने साथ निभाने की भरी हुंकार

चंदौली: युवा भारतीय मंच के बैनर तले जयगुरूदेव आश्रम के बगल मे कटेसर हेलीपैड के पास दीनाक 07/07/024 सायं 6 बजे से युवा जागरण संगोष्ठी का आयोजन जिला सचिव चंदौली सन्तोष यादव के द्वारा किया गया जो संगठन के संरक्षक सुनील देवता के उपस्थिति में सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ । आस पास के गावों से लगभग 40 की संख्या में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर युवा भारतीय मंच में प्रतिभाग किया । संगोष्ठी में युवा जागरण, युवा एकीकरण, युवा शिक्षा युवा नीति के ऊपर चर्चाएं हुई, जिसे सुनकर युवाओं में ऊर्जा का स्तर और बढ़ गया और एक साथ मिलकर के हर वर्ग के युवा जाति धर्म मजहब के मुखौटे को त्यागने की बात को करते हुए एक साथ एक मंच पर बैठकर सशक्ति युवा समृद्ध भारत निर्माण हेतु युवा भारतीय मंच के बैनर तले कार्य करने को उत्साहित दिखे, इस अवसर पर मौजूद युवाओं का कहना था कि हम लोगों को एक ऐसी ही संगठन की जरूरत थी जो कि बिना किसी भेदभाव के सभी वर्ग सभी समूहों के लोगों के लिए एक मत हो करके बिना किसी के कार्य करने के लिए हरदम आगे रहे और यह सभी मत हम लोगों को युवा भारतीय मंच के बैनर में दिख रहा है अतः हम सभी युवा साथी आप सभी लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का कार्य करेंगे और प्रत्येक गांव से आए हुए युवा अपने-अपने ग्राम पंचायत में अलग-अलग बैठक करने के लिए और युवा जागरण युवा सशक्तिकरण के ऊपर वार्ता करने के लिए आग्रह किया |

युवा भारतीय मंच के संरक्षक सुनील यादव देवता ने कहा कि आप सभी युवाओं को कभी भी किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ती है तो हमारा संगठन आप लोगों के साथ तन मन धन के साथ सदैव खड़ा रहेगा कोई भी युवा शिक्षा धन के अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए कोई भी हमारे समाज में पल रही गरीब भाईयो की बिटिया आर्थिक तंगी की वजह से परिणय ग्रहण सूत्र में नहीं बध पा रही है तो हमारा संगठन उस बहन का शादी भी करवाने का काम करेगा एवं आर्थिक तंगी से जूझ रहे गरीब असहाय परिवार का भी सहयोग हमारा संगठन हमेशा करता था करता है और करता रहेगा । संस्था के अध्यक्ष प्रताप चौबे ने कहा कि हमारे समाज में सर्वप्रथम शिक्षा का अभाव नहीं होना चाहिए और सभी युवाओं के साथ जहा कही भी अत्याचार होगा उनका शोषण होगा युवा भारतीय मंच उनकी आवाज बन कर वहा खड़ा हमेशा रहेगा हर तरीके से ।
वही संगठन के महासचिव कुमार नंदजी ने युवाओं को संबोधित करते हुए संगठन के उद्देश्य एवं युवा हितों की बात की एवं उपस्थित युवाओं को पुनः जागृत कर उनके अधिकारों के बारे में भी समझाया और कहा कि जब सभी लोग एक श्रृंखला में बंधे होंगे तो नामुमकिन कार्य भी मुमकिन हो जाएगा की ।



