ब्रेकिंग न्यूज़

नीति आयोग द्वारा स्टार लगाकर किया गया लोगों को जागरूक

चहनियां,चंदौली: नीति आयोग भारत सरकार द्वारा सम्पूर्णता अभियान आकांक्षी ब्लाक के तहत चहनिया कस्बा स्थित मां खंडवारी महिला महाविद्यालय परिसर मे सोमवार को नीति आयोग के देखरेख मे सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग,बाल विकास परियोजना विभाग, पंचायत विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग द्वारा लगायें गये स्टाल में लोगों को जागरूक किया गया।

आकांक्षी कार्यक्रम के तहत छः इंडिकेटर की लोगों को जानकारी दी गयी । कार्यक्रम के पूर्व,मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं मुख्य अतिथि ने गर्भवती महिलाओं का गोद भराई किया । जनपद में चहनिया ब्लाक को आकांक्षी ब्लाक घोषित किया गया है । जिसके तहत विकास खंड मे 4 जुलाई से 30 सितम्बर तक सम्पूर्णता अभियान चलाया जायेगा । इस अभियान के छः इंडिकेटर ,प्रसव पूर्व देखभाल ,मधुमेह ब्लडप्रेशर, हाईपरटेन्सन,सीडीएस के तहत कार्यक्रम,कृषि स्वायता हेल्थ कार्ड वितरण ,समूह रिवालिंग फंडींग को लेकर उपस्थित लोगो को जानकारी देते हुए जागरूक किया गया ।कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह के महिलाओं को सीआईएफ का चेक वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ने कहा कि जनपद चंदौली में चहनिया आकांक्षी ब्लाक घोषित किया गया है।जिसके छः इंडिकेटर है।जिसको तीन महीने में पूर्ण करने के लिए दिशानिर्देश देते हुए हमे इस सभी इंडिकेटर पर काम कर जिले मे इस ब्लाक को आगे बढाना है। सम्पूर्ण कार्यक्रम मे नीति आयोग की एसोसिएट वेदिका पुस्कर ने कार्यक्रम में बैठ कर चुप्पी साधे रही । कार्यक्रम के अंत मे ब्लाक मुख्यालय परिसर में 51 विभिन्न तरह के पौधारोपड किया गया।

इस दौरान एसडीएम /खंड विकास अधिकारी दिव्या ओझा, एसीएमओ डा०आरबी शरण, डिप्टी सीएमओ डा० जेपी गुप्ता ,चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० रितेश कुमार , एडीओ आईएसबी हवलदार यादव, एसडीओ पंचायत अधिकारी राकेश दिक्षित,ग्राम पंचायत अधिकारी आंनद यादव, जागृति यादव, अतुल यादव,एपीओ राजन सिंह, बीपीएम रोशन आरा, शिवांगी सिंह, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button