सुभाष की बकरी चराते समय आकाशीय बिजली से हुई मौत

चकिया,चंदौली: शहाबगंज थाना क्षेत्र केराडीह गांव निवासी 40 वर्षीय सुभाष उर्फ घुरे चौहान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
उसके परिजन और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी गुद्दड चौहान के 6 पुत्रों में सबसे बड़ा पुत्र सुभाष चौहान सोमवार को गांव के सिवान में बकरी चराने गया था। इसी दौरान दोपहर में आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनंन फानन में परिजनों ने चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया।
जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुभाष को तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। घटना से सुभाष के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। शहाबगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।



