ब्रेकिंग न्यूज़

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चंदौली जनपद से 30 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

चंदौली: केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में 12 से 14 जुलाई तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ताइक्वांडो एसोसिएशन चंदौली के 30 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे एसोसिएशन के सचिव सतीश कुमार के अनुसार सब जूनियर बालक बालिका वर्ग में अमायरा गुप्ता, श्रेयांशी रावत, नैंसी पटेल, देवराज पटेल, उत्कर्ष तिवारी, स्पर्श पटेल, राजवंश निगम ये सभी प्रतिभागी अपने-अपने भार वर्ग में प्रतिभा करेंगे कैडेट बालक और बालिका वर्ग में आराध्या कुरील,दिव्यांशी,शुभम कुमार, आदित्य मिश्रा, निहाल पटेल, आर्यन पाल जूनियर बालक और बालिका वर्ग में श्रेया कुमारी गुप्ता,अमन कुमार चौरसिया,राहुल कुमार,सागर कुमार, विशाल राय, अंकुश सीनियर बालक व बालिका वर्ग में आश्रिता बारी, श्वेता पटेल, आशीष कुमार गौरव पूमसे में दिव्यांशी, श्रेया गुप्ता, श्रेया मिश्रा, कीर्ति मिश्रा, आदित्य मिश्रा, राहुल कुमार, प्रेशर वर्क में नित्य निधि, संतोषी पटेल यह सभी प्रतिभागी अपने-अपने भार वर्ग में प्रतिभा करेंगे।

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा टेक्निकल ऑफिसर के रूप में आजाद हुसैन, कृष्ण देव,रिजवाना बेगम का चयन किया गया है टीम के कोच नीरज पटेल, सुषमा सिंह टीम मैनेजर प्रदीप कुमार गौतम, राहुल कुमार रहेंगे संघ के अध्यक्ष डॉ मृत्युंजय, उपाध्यक्ष साजू थॉमस, अमित मिश्रा,धीरज यादव इत्यादि ने शुभकामनाएं दी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button