ब्रेकिंग न्यूज़

मऊ में किक बॉक्सिंग की तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैम्प सम्पन्न

मऊ,यूपी: किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ़ मऊ के तरफ से मऊ जनपद में पहली बार तीन दिवसीय किक बॉक्सिंग कैंप का आयोजन डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम मऊ में आयोजित हुआ।

इस कैंप के आयोजन में पूर्वी जोन के विभिन्न जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमें गाजीपुर,गोरखपुर, बलिया,देवरिया,आजमगढ़, लखनऊ,प्रयागराज,अयोध्या, रामपुर,संत कबीर नगर इत्यादि जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यह कैंप किकबॉक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के देखरेख में सम्पन्न हुआ ।

इस कैंप में किक बॉक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के महासचिव अरविंद शेरेवालिया, और उत्तर प्रदेश के कोच के रूप में आदित्य मकोरवाल की उपस्थिति रही। इस आयोजन में सम्मिलित किकबॉक्सिंग एसोसिएशन आफ मऊ के प्रेसिडेंट शिवधर यादव,वाइस प्रेसिडेंट कृष्णकांत यादव,सचिव निलेश कुमार यादव, जॉइन सेक्रेटरी दिलीप कुमार पाण्डेय, और मऊ के क्रीड़ाअधिकारी देवी प्रसाद सिंह भी उपस्थित रहे।

मुख्यअथिति के रूप में डायट मऊ के वरिष्ठ प्रवक्ता जावेद आलम (PCS) भी उपस्थित हुए और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।जबकि इस कैंप में गाजीपुर से कोच निजामुद्दीन राइनी,लखनऊ से आकाश मौर्य जी,आजमगढ से रामप्रवेश निषाद उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button