ब्रेकिंग न्यूज़

सेंट मैरी स्कूल हिनौली के छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु निकाली गई साइकिल रैली

पीडीडीयू,चंदौली: पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुँचाने के लिए शनिवार को हिनौली स्थित सेंट मैरी स्कूल ने रैली निकाली, रैली को हरी झंडी विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर शीला ने दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से आरम्भ होकर ग्राम हिनौली, हरीशंकरपुर चन्धासी पॉवर हाउस से होते हुऐ पुनः विद्यालय परिसर पहुँचा ।

रैली में बच्चों ने सेव द अर्थ गो ग्रीन के नारे के साथ – साथ हरे वन स्वस्थ तनमन, सुखी धरती करें पुकार पौधा लगाकर करो श्रृंगार इत्यादि नारे भी लगाते हुऐ साइकिल से आगे बढ़ रहें थे ।

फिर रैली गोष्ठी में तब्दील हो गयी रैली को सम्बोधित करते हुऐ सिस्टर शीला ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना हैं सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करें ।

हम सब मिलकर इस धरा को पौधों से सिंचित करें विशेष अवसरों पे जैसे बच्चे के जन्मदिन, शादी – विवाह इन सभी शुभ अवसरों पे पौधा रोपित करें और उन्हें संरक्षित भी करें।इस साइकिल रैली में लगभग 300 छात्रों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।

इस जागरूकता रैली में विद्यायल के शिक्षकों में रोनाल्डो वांडरवास्क , नारायण शर्मा , मनीष श्रीवास्तव , रोशन शर्मा, प्रशांत मिश्रा , विवेक पाण्डे , सोमेन बैनर्जी , अविनाश झा, सारिम जकारिया, शशि मिश्रा, देबी शाहा, नीतू पाण्डेय, सिस्टर जूली, जसप्रीत, हरप्रीत कौर आदि शिक्षक शिक्षिकाओ ने भी साइकिल रैली में बढ़ – चढ़ के हिस्सा लिया।धन्यवाद ज्ञापन नारायण शर्मा ने किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button