ब्रेकिंग न्यूज़

सात राज्यो के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस व गठबंधन को मिली बढ़त,पीडीडीयू नगर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

चंदौली,डीडीयू नगर: विधानसभा उपचुनाव के 13 सीटों पर सात राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस की पुनः जनाधार दिखी।देश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सात राज्यों में खाली पड़े 13 विधान सभा की सीटो पर हुए उप चुनाव में कांग्रेस के इंडिया गठबंधन ने 10 विधान सीटो पर जीत हासिल की है । जिसमे कांग्रेस ने चार सीटों पर जीत का परचम फहराया है जबकि तृणमूल कांग्रेस ने चार डीएमके एवं आम आदमी पार्टी ने भी एक-एक सीट पर जीत हासिल की है। भाजपा सिर्फ दो सीट जीत पाई है एवं एक सीट निर्दल खाते में गई है।

विधानसभा उप चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस के इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने आज चंदौली जनपद के पीडीडीयू नगर के काली महाल स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी ।

इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा की देश की जनता ने अब धर्म जाति और नफरत की राजनीत को नकार दिया है और उप विधान सभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन प्रताशियो को जीत दिलाई।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button