कराटे खिलाडिय़ों ने बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता में लिया भाग

हरियाणा: हरियाणा फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में सेक्टर 64 और चावला कॉलोनी में स्थित यूएफओ कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने लिया बेल्ट प्रतियोगिता में भाग जिसमें मयंक राठौर, तनुज रावत, ख्वाहिश भारती और पाखी तंवर ने सीनियर ग्रीन बेल्ट की हासिल वही देव रावत, सत्यम पांडे, निष्ठा शर्मा, काव्या चौधरी, अदिति बिष्ट, तनुज बिष्ट ,कौशल सैनी, वाणिका , देवांशी ,सृष्टि ने की ऑरेंज बेल्ट हासिल । तो वही महज 4 साल के कृष्णा ने भी दिखाया जोश और की येलो बेल्ट हासिल ।यूएफओ के फाउंडर मिस्टर कपिल शर्मा ने लिया बेल्ट टेस्ट। प्रतियोगियों को सिखाए नए दावपेंच और बढ़ाया सभी का मनोबल वही खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत और लगन के साथ खेलना चाहिए। खेल की भावना से खेलने वाले खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल होता है तो वही कराटे सीख कर एक तरफ सेल्फ डिफेंस ,तो वहीं दूसरी तरफ प्रतियोगिता में भाग लेकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में खिलाड़ी राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर जिले का नाम रोशन करेंगे तो वही यूएफओ अकादमी के कोच अमन सैनी और मानसी सैनी ने सभी खिलाड़ियों को दी। हार्दिक बधाई।



