मेजर सूबेदार सुरेश यादव की पार्थिव शरीर गाँव आने पर हजारों लोगों ने नम आंखों से अमर रहे के जयघोष के साथ पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया

पड़ाव,चंदौली,यूपी: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर गांव निवासी सेना के जवान सूबेदार मेजर सुरेश यादव की ड्यूटी के दौरान करेंट लगने से मौत हो गई जिनका पार्थिव शरीर सोमवार को गृहनगर जनपद चंदौली के बहादुरपुर स्थित आवास पर पहुंचते ही लोगों की आंखे नम हो गयी। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सूबेदार मेजर सुरेश यादव पार्थिव शरीर को हजारों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। इस दैरान आर्मी 39 बटालियन के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनके पार्थिव शरीर को गंगा घाट पहुंचाया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पड़ाव क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी सुरेश यादव वर्ष 1996 में सेना में भर्ती हुए थे। लोगो ने बताया कि सूबेदार मेजर सुरेश यादव काफी खुश मिजाज और जिंदादिल इंसान थे। उनकी मौत के बाद से परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घर में पिता जवाहर यादव, माता रमा देवी,पत्नी प्रियंका यादव और दो बच्चे अनमोल (12), अमीषा (16) का रो रोकर बुरा हाल है। सुरेश यादव सेना के ईएमई बटालियन में गुवाहाटी मे तैनौत थे। कुछ दिन पूर्व ही सूबेदार के पद से पदोन्नति पाकर सुबेरदार मेजर बने थे। पदोन्नति के बाद सात दिन की छुट्टी लेकर बहादुरपुर घर आए थे और छुट्टी समाप्त होने के बाद ड्यूटी जाने के बाद रविवार को उनकी करेंट लगने से मौत हो गयी जिसके बाद सेना के जवानों द्वारा उनके पार्थिव शरीर को सोमवार प्रातः लेकर पहुँचने की सूचना मिलते ही युवा भारतीय मंच की टीम मौके पर पहुँची और पार्थिव शरीर पर संगठन के संरक्षक सुनील यादव देवता और संगठन के अध्यक्ष प्रताप चौबे,महासचिव कुमार नन्दजी,कोषाध्यक्ष रोहित यादव के साथ उपाध्यक्ष नन्दलाल शर्मा,शुभक चौहान,राकेश पटेल,राजेश पटेल,राजा भैया, पप्पू यादव,दिलीप यादव,नवीन यादव,संतोष यादव,राजकुमार,पंकज,प्रमोद दीवान इत्यादि उपस्थित होकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

प्रशासन की तरफ से एसडीएम पीडीडीयू नगर विराग पांडेय,तहसीलदार सतीश कुमार,थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह, वर्तमान चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह,पूर्व सपा सांसद रामकिसुन,पूर्व पीडीडीयू सपा विधानसभा प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव,भाजपा नेता अनिल गुप्ता गुड्डू,वर्तमान पीडीडीयू विधायक प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया,पूर्व खादी ग्रामोद्योग सदस्य सन्तोष यादव,भारत भीम विजेता प्रदीप पहलवान,प्रदीप यादव सहित क्षेत्र के हजारों लोग उनके आवास पर पहुँच गये थे। उनके पार्थिव शरीर के पहुंचते ही सभी लोगों की आंखे तो नम थी। हर तरफ मातम पसर गया।
मेजर सूबेदार सुरेश यादव अमर रहे के जयघोष के साथ उनके पार्थिव शरीर को गंगा घाट पहुंचा जहाँ उनका दाह संस्कार किया गया।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;



