ब्रेकिंग न्यूज़

झारखंड के अनुप कुमार अंडर-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को दिलाया रजत पदक

झारखंड: 16 जुलाई से 18 जुलाई 2024 तक श्रीराचा, थाईलैंड में आयोजित U-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में आज अनूप कुमार ने भारतीय कुश्ती टीम की झोली में रजत पदक जीतकर अपने राज्य झारखंड के साथ साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है।

अनूप कुमार ने पहली कुश्ती में ईरान के पहलवान को 4-0 से पराजित किया।दूसरे कुश्ती में उज़्बेकिस्तान के पहलवान को 6-4 के स्कोर से पराजित किया।सेमीफाइनल कुश्ती में किर्गिस्तान के पहलवान को 3-1 के स्कोर पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल कुश्ती में पुनः उज्बेकिस्तान के पहलवान से कुश्ती हुई जिसमें अनूप को हार का सामना करना पड़ा।

इससे पुर्व नोएडा UP में आयोजित भारतीय कुश्ती टीम के चयन ट्रायल में झारखंड के अनूप कुमार ने 38kg-भार वर्ग में प्रथम स्थान पर रह कर भारतीय कुश्ती टीम में अपना स्थान पक्का किया था जो झारखंड के राँची के रहने वाला है और फ़िलहाल JSSPS के कुश्ती प्रशिक्षु हैं।

झारखंड के पहलवान अनूप कुमार को U-15 एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर , झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष-जीशान कमर,(भा.प्र.से.) , अभिभावक-के रवि कुमार,(भा.प्र.से.), (भा.प्र.से.),हमारे मार्गदर्शक-भोलानाथ सिंह,महासचिव-रजनीश कुमार,JSSPS CEO- जी.के. राठौर, बिजय शंकर सिंह कोषाध्यक्ष बबलू कुमार , सीनियर प्रशिक्षक राजीव रंजन भीम, देवघर अध्यक्ष विजय सनातन, संजीव कुमार झा, सुरजीत झा, मुन्ना, युगल किसोर एवं सभी जिला कुश्ती अध्यक्ष/ सचिव एवं झारखंड राज्य कुश्ती परिवार एवं खेल विभाग झारखंड के पदाधिकारीयों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इसकी जानकारी झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने दी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button